न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव लोधई में बुधवार की देर शाम बंदर के हमले से बचने के चक्कर में एक 15 वर्षीय किशोर छत से गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी है।
विजय कुमार का पुत्र अभिषेक कुमार बुधवार की शाम को किसी काम से छत पर गया था। छत पर बैठे बंदर ने उसे घुड़की दी जिससे वह डर गया और उसके हमले से बचने के प्रयास में छत से गिर घायल हो गया।
परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां सिर में चोट लगने के कारण डॉ. ने उसे आगरा रेफर कर दिया। संवाद