न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव सिखरा में सर्पदंश से रामवीर सिंह की 15 वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। युवती को सांप ने डंस लिया था। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पहले तो उसे स्थानीय स्तर पर दिखाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हुआ। किशोरी बेहोश हो गई। जिसके बाद परिजन उसे आनन-फ ानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। संवाद