न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बा स्थित त्यागी कॉलोनी में एक छात्र की बुखार से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि छात्र की दो दिन पूर्व तबीयत खराब हुई थी। उसे दवा दिलवा दी गई।
उसके बाद बीती रात फिर तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया तो चिकत्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र का नाम हार्दिक त्यागी (15 वर्ष) पुत्र प्रवीण त्यागी निवासी त्यागी कॉलोनी है। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस में नौवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद