क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में बुधवार को डे नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामकिशन ने फीता काटकर किया।पहला मैच दिल्ली और केके एकेडमी आगरा एवं दूसरा मैच फिरोजाबाद और रोहतक के मध्य खेला गया।टूर्नामेंट में ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन देशदीपक यादव का भी सहयोग सराहनीय रहा।
क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में बुधवार को डे नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामकिशन ने फीता काटकर किया। उन्होंने मैदान में जाकर खिलाड़ियों का परिचय लिया और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
आयोजक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गोपीचंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार दिन रात के कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुल 64 टीमें सहभागिता कर रही हैं। एक मैच हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
पहला मैच दिल्ली और केके एकेडमी आगरा एवं दूसरा मैच फिरोजाबाद और रोहतक के मध्य खेला गया। पहले मैच मेेें दिल्ली और दूसरे मैच फिरोजादबाद की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट में ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन देशदीपक यादव का भी सहयोग सराहनीय रहा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, राहुल, अशोक, विशाल, प्रवेश आदि मौजूद थे। संवाद