फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टीम ब्ल्यू ने रेड और ऑरेंज को हराकर जीते मुकाबले

विज्ञापन
हाथरस : मैन ऑफ द मैच चुने गए विनीत को सम्मानित करते डायरेक्टर रिंकू सिंह के साथ अन्य। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित रिंकू सिंह क्रिकेट स्टेडियम एंड एकेडमी में चल रहे सादाबाद प्रीमियर लीग सीजन वन के तीसरे दिन दोनों मुकाबले टीम ब्ल्यू ने बड़े अंतर से जीते। दोनों मैचों में कप्तान रवि चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सादाबाद प्रीमियर लीग सीजन वन के तीसरे दिन बुधवार को पहला मैच टीम ब्ल्यू और टीम रेड के बीच खेला गया। टीम ब्ल्यू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ब्ल्यू ने आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक 58 रन रवि चौधरी ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम रेड नौ विकेट खोकर 99 रन पर ही ढेर हो गई। सर्वाधिक 33 रन अंशु जुरैल ने बनाए।
विज्ञापन

ब्ल्यू टीम की तरफ से कप्तान रवि चौधरी ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच टीम ब्ल्यू और ऑरेंज के बीच हुआ। टीम ब्ल्यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 115 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में कप्तान रवि चौधरी ने 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

टीम ऑरेंज लक्ष्य का पीछा करते हुए सभी विकेट खोकर 78 रन ही बना सकी। ब्ल्यू टीम के लिए विनीत ने 14 रन देकर चार विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान मुख्य अतिथि रालोद प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनिया, डायरेक्टर रिंकू सिंह, मानवेंद्र चौधरी, गिरीश दिवाकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें