फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाईवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर, आवागमन रहा बाधित

विज्ञापन
हाथरस : सड़क पर पलटे टैंकर से दूध भरकर ले जाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा रोड पर गांव गीगला के निकट शनिवार की शाम को दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। कुछ ही देर में टैंकर से बहते दूध को भरने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। टैंकर पलटने से आवागमन भी बाधित रहा। कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था संभाली और यातायात को सुचारु कराया।
टैंकर अलीगढ़ से आगरा दूध लेकर जा रहा था। गांव गीगला के निकट सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में इसका संतुलन बिगड़ गया। चालक टैंकर को नियंत्रित कर पाता, उससे पहले ही टैंकर हाईवे पर पलट गया। तेज धमाके जैसी आवाज से ग्रामीण और आसपास खेतों में काम कर रहे लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे पीछे चल रहे वाहन सवार और राहगीर भी घबरा गए। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने टैंकर को घेर लिया। ग्रामीण बर्तन लेकर टैंकर की तरफ दौड़े चले जा रहे थे। टैंकर से बहते दूध को भरने के लिए ग्रामीणों में होड़ लग गई। दुग्ध कारोबारी को इस घटना से भारी नुकसान हुआ है। हालांकि चालक पूरी तरह सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें