न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार को अलीगढ़ में माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन एचबी इंटर कॉलेज में हुआ। जिसमें हाथरस की टीम तृतीय स्थान पर रही। जबकि व्यक्तिगत प्रदर्शन में जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान के 12वीं के छात्र तजस कुमार सीनीयर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर रहें।
वहीं, जूनियर बालक वर्ग में एसजीआर इंटर कॉलेज के केशव ने भी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम में अपना स्थान पक्का किया है। यह दोनों प्रतिभागी 22-25 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जानकारी जिला खेलकूद प्रभारी अतुल कुमार ने दी है। संवाद