फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अगले सत्र से नए भवन में आईटीआई की पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए सत्र में विद्यार्थियों को आईटीआई की पढ़ाई करने के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। कस्बा मेंडू के निकट बन रहे भवन का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। अप्रैल से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। इस भवन के निर्माण में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के विद्यार्थियों को आईटीआई की पढ़ाई करने के लिए सिकंदराराऊ और अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। इस कारण विद्यार्थियों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है। शहर के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कस्बा मेंडू में 10 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का भवन मार्च तक बनकर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत के साथ इसमें विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेश कुमार निगम का कहना है कि कस्बा मेंडू में बन रहे भवन का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस भवन के निर्माण में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें