फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया जोश

सार

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दम दिखाया।शुभारंभ प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एमआई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ के प्रधानाचार्य शकील अहमद और श्री नेहरू स्मारक भगवान दास इंटर कॉलेज मेंडू के प्रधानाचार्य मनोज कुमार राजपूत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में कुल 36 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। संवादये रहा प्रतियोगिता का परिणाम 19 वर्षीय बालक वर्ग के फाइनल में केएल जैन सासनी और बागला इंटर कॉलेज हाथरस 14 वर्षीय बालक वर्गविजेता- सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस।उपविजेता- केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी।19 वर्षीय बालिका वर्गविजेता- श्रीअर्जुन सिंह इंटर कॉलेज नंदराम असरोई उपविजेता- जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान।
विज्ञापन
हाथरस : नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मेेंडू स्थित श्री नेहरू स्मारक भगवानदास इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन श्री लाल सिंह सुशीला देवी एजुकेशन इंस्टीट्यूट के मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दम दिखाया।
शुभारंभ प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एमआई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ के प्रधानाचार्य शकील अहमद और श्री नेहरू स्मारक भगवान दास इंटर कॉलेज मेंडू के प्रधानाचार्य मनोज कुमार राजपूत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग, सीनियर बालिका वर्ग, जूनियर बालक वर्ग तथा जूनियर बालिका वर्ग चार वर्गों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में कुल 36 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कुल 50 मैच खेले गए। 28 निर्णायकों द्वारा कुल चार खेल मैदानों पर मैच खेले गए। व्यवस्था में जिला खेल प्रभारी अतुल वर्मा, उपप्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, खेल शिक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जहांगीर हाशमी, बलवीर सिंह, गौरव पाठक, भगत सिंह, प्रियंका सिंह, आरजू गर्ग, पूजा उपाध्याय, नबाब कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद
ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
19 वर्षीय बालक वर्ग के
फाइनल में केएल जैन सासनी और बागला इंटर कॉलेज हाथरस
14 वर्षीय बालक वर्ग
विजेता- सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस।
उपविजेता- केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी।
19 वर्षीय बालिका वर्ग
विजेता- श्रीअर्जुन सिंह इंटर कॉलेज नंदराम असरोई उपविजेता- जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान।
14 वर्षीय बालिका वर्ग
विजेता- बेसिक शिक्षा विभाग हाथरस।
उपविजेता श्री नेहरु स्मारक भगवानदास इंटर कॉलेज मेंडू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें