हाथरस : प्रेमरघु पैरा मेडिकल में प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड स्थित प्रेमरघु पैरा मेडिकल के विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। यहां विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर जानबूझ कर फेल कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। गुस्साए विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन का आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए।
हाल ही में जेएनएम के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम आया है। इसमें काफी संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं। जानकारों की मानें तो प्रदेशभर के बड़ी संख्या विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम खराब हुआ है, जबकि प्रेमरघु पैरा मेडिकल कॉलेज के जेएनएम के विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज प्रबंधन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
रिजल्ट खराब आने से गुस्साए विद्यार्थियों ने मंगलवार को प्रेमरघु पैरामेडिकल कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद गुस्साए विद्यार्थी शांत हुए।
यह सभी विद्यार्थी जेएनएम के हैं। इनका रिजल्ट खराब आया है। काफी संख्या में विद्यार्थी प्रदेशभर में फेल हुए हैं। इनके द्वारा कॉपी फिर से जंचवाने की मांग की गई है। पोर्टल खुलने पर इस संबंध में फार्म भरवा दिए जाएगा। अन्य आरोप निराधार हैं।
-पीपी सिंह, संचालक प्रेम रघु पैरामेडिकल कॉलेज