न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय जलेसर रोड पर एक बाइक चालक की लापरवाही से एक छात्रा घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
सुदीप कॉलोनी निवासी खुशी पुत्री बलवीर सिंह सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा है। वह जब कॉलेज से पैदल लौट रही थी तो एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। बाइक सवार ऑक्सीजन का सिलिंडर लेकर जा रहा था। छात्रा इस सिलिंडर से टकरा गई। लोगों ने बाइक सवार को भी पकड़ लिया। संवाद