फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश के बाद पानी मे डूबे गली, मोहल्ले

विज्ञापन
जैतई रोड पर लकड़ी की दुकानों में के नीचे भरा पानी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बा व देहात में रविवार को हुई भारी बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। बारिश से एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं, जगह-जगह जलभराव होने से लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई। कस्बे के गली, मोहल्ले पानी में डूब गए।
बारिश से सुभाष गली, निरंजन बाजार, आगरा गेट, सब्जी मंडी, डाकखाना रोड, इस्लाम नगर, आनंद नगर आदि इलाकों में भारी जलभराव हो गया। कई जगह पानी दुकानों में भरने से दुकानदारों को नुकसान हुआ है। जबकि कुछ स्थानों पर बारिश का पानी घरों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लाम नगर में कई घरों में बारिश का पानी घुस जाने के अलावा जलभराव से रास्ते बंद हो गए हैं। नालों की अच्छी तरह सफाई न होने के कारण जरा सी देर में कस्बे के कई इलाके पानी से लबालब हो गए। सब्जी मंडी में लोगों ने आफत का सामना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें