फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गाली-गलौज का विरोध करने पर चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नया बांस में शराबी द्वारा की जा रही गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन महिला-पुुरुष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शनिवार की देर रात को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नया बांस में एक शराबी गाली-गलौज कर रहा था। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद उनके बीच धक्कामुक्की हो गई और फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से करन, सपना, राजा और कमलकांत घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से रवि, वीरू और सचिन घायल हो गए। दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। जिस पर पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें