फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम पंचायतों में उमंग प्रतियोगिता से निखारी जाएंगी खेल प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय के परिसर में बुधवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा अपनी पंचायत में उमंग खेलकूद समिति का गठन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर ग्राम पंचायतों में खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। उमंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद उमंग प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा। अगर खिलाड़ियों का प्रदर्शन सही रहा तो प्रतिभागी खिलाड़ियों को जिला स्तरीय उमंग खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा।
बीडीओ ने बताया कि उमंग खेल समिति में ग्राम प्रधान व सदस्यों के अलावा अन्य ग्रामीण भी शामिल किए जाएंगे। बीडीओ ने बताया कि एसएलडब्लूएम योजना के तहत क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों को धन आवंटित हुआ है। इसके तहत ग्राम पंचायत पोरा व बरामई नगला विजन में अब तक कराए गए कार्यों का भुगतान भी संबंधित सचिव द्वारा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इन दोनों ग्राम पंचायतों के अधिकारियों से कहा कि एसएलडब्लूएम योजना के तहत ग्राम पंचायतों में कार्य कराते हुए बृहस्पतिवार तक भुगतान करें, अन्यथा दोनों पंचायतों के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी जाएगी। बैठक में एडीओ पंचायत प्रेमकिशोर यादव, एडीओ आईएसबी अरविंद कुमार भारती, एडीओ आईएसबी दीपक रघुवंशी, ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी ईश्वर सिंह यादव, दिनेश यादव, आनंद कुमार गौड़, गिरीश कुमार, संत कुमार, पवन कुमार, संत कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें