फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कुछ सभासद आए पालिकाध्यक्ष के समर्थन में, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते नगर पालिका के सभासद। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका में सभासदों में दो फाड़ हो गए हैं। नगर पालिका के कुछ सभासद जहां पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलित हैं और नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे हैं। वहीं मंगलवार को कुछ सभासद नगर पालिकाध्यक्ष के समर्थन में आ गए हैं। इन सभासदों ने डीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन दिया। साथ ही धरना दे रहे सभासदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि पिछले 44 दिन से नगर पालिका के कुछ सभासद यहां पालिका परिसर में धरने पर बैठे हैं। वह नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहे हैं। सोमवार को इन सभासदों कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। यह सभासद नगर पालिकाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब कुछ सभासद खुलकर नगर पालिकाध्यक्ष के समर्थन में आ गए हैं। यह सभासद मंगलवार को डीएम रमेश रंजन से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इन सभासदों का कहना था कि नगर में पिछले साढ़े चार साल में काफी ऐतिहासिक काम हुए हैं। इसके बाद भी कुछ सभासद नगर पालिका के अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इनमें तीन सभासद विरोधी पार्टी के हैं।
इन सभासदों ने कहा है कि नगर पालिका सभासद दल का कोई चुनाव नहीं हुआ है। इनमें से एक सभासद अपने आप को सभासद दल का अध्यक्ष कहता है। यह अवैध है। इन सभासदों ने विरोधी सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में संजय सक्सेना, नरेंद्र बंसल, राधेश्याम रजक, जाकिर अहमद, अशोक गोला, पवन कुमार गुप्ता, विमल कुमार, अशोक शर्मा, बबिता वर्मा, विनोद कर्दम, अशोक कुमार, रजिया बेगम, लीलावती पुंढीर, विशाल दीक्षित शामिल हैं। इन सभासदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक अंजुला माहौर को भी ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें