हाथरस: लॉकडाउन के दौरान कोतवाली हाथरस गेट पर चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन के चलते पुलिस की सघन चेकिंग जारी है। पुलिस ने पिछले 24 घंटे में धारा 188 के तहत दो मुकदमे कायम कर छह लोगों को गिरफ्तार किया।
इतना ही नहीं पुलिस ने चार वाहनों को भी सीज किया। काफी वाहनं के चालान किए और जुर्माना की वसूला। हर थाने की पुलिस ने यह चे किंग अभियान चलाया। पूरे दिन में 34 बैरियरों पर पुलिस की चेकिंग जारी रही।