फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में छह यात्री घायल

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस की टक्कर से क्षतग्रिस्त टेंपो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के गिजरौली के निकट रोडवेज बस व ऑटो में भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो सवार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई और सभी घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार की दोपहर को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस निवासी सपना पत्नी सुभाष चंद शर्मा, हिमांशी पुत्री सुभाष चंद शर्मा, विवेक पुत्र रोशन शर्मा, मानवी पुत्री सुभाष चंद शर्मा, और चंद्रमोहन पुत्र लोचन सिंह निवासी अनीगढ़ी ऑटो से हाथरस की ओर आ रहे थे। शहर की तरफ से एक रोडवेज बस मीतई की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच गांच गिजरौली के निकट रोडवेज बस व ऑटो में भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो सवार महिला, पुरुष घायल हो गए। ज्यादा घायल हुुए लोगों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हल्के चोटिल यात्री प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें