फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, प्रभात फेरी निकाली

विज्ञापन
हाथरस : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रभात फेरी निकालते वार्ष्णेय समाज के लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चाणक्य पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी के पावन पर्व के विषय में बताया श्री वार्ष्णेय महासभा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली।
शुक्रवार को सुबह सात बजे इस कार्यक्रम में श्रीराधाकृष्ण व श्री अक्रूर जी महाराज की आरती के बाद प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। यह बजरिया से शुरू होकर अयोध्या चौक, ठंडी सड़क, कन्या इंटर कालेज मार्ग, मोहल्ला विष्णुपुरी से गुजरते हुए आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, कमला बाजार ,पथवारी, चामड़ मोहल्ला के बाद बारहसैनी धर्मशाला पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसका जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब सासनी, राही फाउंडेशन के पदाधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष लालता प्रसाद माहौर शामिल रहे। इस मौके पर निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, मोहनलाल, महेशचंद्र वार्ष्णेय, हरीशंकर वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय, वकील वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, ममतेश वार्ष्णेय, सतीशचंद्र वार्ष्णेय, उमेश दीपक वार्ष्णेय, देवेंद्र वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, गिरीश कुमार वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, दिनेशचंद्र वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय बड़ेल, निर्मल वार्ष्णेय, नरेशचंद्र वार्ष्णेय, प्रकाशचंद्र वार्ष्णेय, पुष्कर वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, भगवान वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, रिंकू वार्ष्णेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें