फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच एसडीओ की कमी, दिवाली पर कौन संभालेगा बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। रोशनी के त्योहार दिवाली पर भी लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। शहर से देहात तक पांच उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) की कमी चल रही है। इस कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। राजस्व वसूली का काम भी प्रभावित हो रहा है। इस कारण बड़े अधिकारी चिंता में हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग में नियमित कर्मियों की एक तो पहले से कमी चल रही है। बीते दिनों आए एसडीओ की पदोन्नति हो गई या फिर अन्य जिलों में तबादला हो गया। इस कारण हाथरस शहर, सादाबाद सहित अन्य स्थानों पर पांच एसडीओ की कमी चल रही है। इस कारण बिजली आपूर्ति की सही तरीके से निगरानी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वहीं इस माह बिजली विभाग को 45 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अभी तक 17 करोड़ रुपये ही हासिल हुआ है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि पांच एसडीओ की कमी चल रही है। 45 करोड़ रुपये के सापेक्ष अभी तक सात करोड़ रुपये का राजस्व आया है। लोग बिजली बिल ही जमा नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

बिजलीघर पर हुई मरम्मत, तीन घंटे ठप रही बिजली
हाथरस। दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए मंगलवार की सुबह गिजरौली विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का काम किया गया। इस कारण सुबह आठ बजे से 11 बजे तक शहर के नवीपुर कलां, गिजरौली, नगला भोजा, नगला टीका सहित कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। 11 बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें