फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शारदीय नवरात्र आज से, देवी मंदिरों में लगेंगे मेले

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस पितृपक्ष की समाप्ति के बाद सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी।सोमवार से मंदिरों पूजा अर्चना के साथ दर्शन, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हो जाएगा।मंदिरों में फूल बंगला, देवी जागरण और हवन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
हाथरस : नवरात्र से पहले चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर पर झालर लगाते भक्त। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पितृपक्ष की समाप्ति के बाद सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। नवरात्र से पहले देवी के मंदिर सज गए हैं। शहर के मुख्य बाजारों में रविवार को मूर्ति, शृंगार सामग्री के अलावा उपवास के लिए लोगों ने खान-पान के सामान की खरीदारी की। शहर के देवी मंदिरों में रंग-बिरंगी झालरों से मनोहारी सजावट की गई है। जिन मंदिरों में ज्यादा भीड़ रहती है, वहां बैरीकेडिंग कराई जा रही है।
शहर के प्रमुख देवी मंदिर चामड़ गेट स्थित चामुंडा माता मंदिर, रमनपुर स्थित चामुंडा मंदिर, बौहरे वाली देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, शांता माता मंदिर, पथवारी मंदिर में रविवार को सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम पूरा किया गया। भीड़ आने की संभावना को देखते हुए मंदिरों अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। सोमवार से मंदिरों पूजा अर्चना के साथ दर्शन, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह नौ दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में फूल बंगला, देवी जागरण और हवन का आयोजन होगा। प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद देवी के भव्य शृंगार किए जाएंगे। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। मां भवानी की स्तुति के लिए घर-घर में तैयारियां की जा चुकी हैं। कलश स्थापना के साथ घरों में भी नौ दिनों तक पूजा अर्चना का कार्यक्रम चलेगा। भक्त उपवास रखकर मनोरथ पूर्ण होने की कामना मां अंबे से करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें