फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अपने बच्चों को मानक पर खरे वाहनों से ही स्कूल भेजें

सार

इस दौरान अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा गया कि जो वाहन परमिट और बीमा जैसे मानक पूरे नहीं कर रहे हैं, उनमें अपने बच्चों को कतई स्कूल न भेजें। उल्लेखनीय है कि कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने निर्देश दिए हैं कि स्कूली बच्चों को ऐसे वाहनों से ही लाया, ले जाया जाए, जो सुरक्षा मानक पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य मार्गों पर अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर और सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रशासन व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने मंगलवार को स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा गया कि जो वाहन परमिट और बीमा जैसे मानक पूरे नहीं कर रहे हैं, उनमें अपने बच्चों को कतई स्कूल न भेजें। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने निर्देश दिए हैं कि स्कूली बच्चों को ऐसे वाहनों से ही लाया, ले जाया जाए, जो सुरक्षा मानक पूरे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो वाहन मानक पर खरे नहीं हैं, उनमें कतई बच्चों को स्कूल न भेजें। इस क्रम में मंगलवार को एआरटीओ नीतू सिंह ने कई स्कूलों की जांच की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्य मार्गों पर अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर और सख्ती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें