फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंडी के 30 आढ़तियों को नोटिस देकर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति के तीन आढ़तियों को मंडी प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया है। आढ़तियों को इसका सात दिन में जवाब देना होगा। दरअसल, मंडी समिति में दुकान किसी अन्य व्यक्ति के नाम है और संचालन कोई और कर रहा है। इन दुकानदारों पर मंडी प्रशासन का लाखों रुपये का बकाया है। इसी वजह से आढ़तियों के लाइसेंस के नवीनीकरण कार्य भी अटका हुआ है। इसी वजह से इन आढ़तियों को नोटिस दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी में गल्ला व फल सब्जी की करीब 1,200 दुकानें हैं। इन दुकानदारों द्वारा हर साल जून के अंत में किराया जमा कर नवीनीकरण कराया जाता है। कुछ आढ़तिया इसमें आजीवन हैं। मंडी के 30 आढ़तिया मंडी प्रशासन की बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण इन आढ़तियों को मंडी प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस का सात दिन में जवाब मांगा गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ आढ़तियों पर कार्रवाई भी हो सकती है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि जिन आढ़तियों ने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है और किराया जमा नहीं किया है। उनकी दुकान को कोई अन्य व्यक्ति संचालित कर रहा है, उनको नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें