फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीडीओ की रिपोर्ट न मिलने से अटकी लाभार्थियों की दूसरी किस्त

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) की ओर से रिपोर्ट न मिलने से जिले में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए लाभार्थियों की दूसरी किस्त अटक गई है। डीएम की समीक्षा में यह हकीकत सामने आई है। डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि लाभार्थियों को दूसरी किस्त का भुगतान किया जा सके।
डीएम ने प्रभारी अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक को जिले में संचालित अधिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री के नियमित रूप से नमूने एकत्र कर जांच कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में शौचालय व फर्नीचर की उपलब्धता और विद्युत कनेक्शन के लिए सूची तैयार करते हुए यह सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था ग्राम पंचायत के माध्यम से कराई जानी है। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल फर्नीचर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए से कहा कि किचिन गार्डन बनाने के लिए जिन विद्यालयों को धनराशि उपलब्ध कराई गई है, उनकी सूची और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने पंचायतराज विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। डीपीएम ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए लंबित द्वितीय किस्त का भुगतान बीडीओ के स्तर से रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण नहीं किया गया है। उन्होंने निर्मित पंचायत भवनों में इंटरनेट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें