न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हाथरस के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सासनी, हसायन व पुरदिलनगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों से खाद्य पदार्थों को सीज व कुछ जगह से नमूने एकत्र किए।
सासनी देहात स्थित डेयरी से टीम ने पनीर, रिफाइड पामोलीन, स्किम्ड मिल्क पाउडर और क्रीम के नमूने लिए। तीन टिन पामोलीन व एक बोरी मिल्क पाउडर को सीज किया गया। पनीर निर्माण यूनिट जयदुर्गे मिल्क डेयरी से पनीर बनाने वाले दूध का भी नमूना लिया।
बघेल डेरी से दूध और क्रीम का नमूना लिया गया। 20 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। हसायन, पुरदिलनगर तहसील में साबूदाना, किशमिश, मुनक्का के नमूने लिये गये। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। संवाद