न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कोतवाली पुलिस छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सहपाठियों की तलाश कर रही है। आरोपियों की धमकी, अश्लील कॉल, छेड़छाड़ से परेशान होकर 12वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। मृतका के पिता की शिकायत पर इस मामले में एक छात्र और छात्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बुधवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ कर रही है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद