न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में शुक्रवार की रात्रि को हुई मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए।पुलिस के साथ लोगों ंकी धक्का-मुक्की हुई और हंगामा भी हो गया।
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में शुक्रवार की रात्रि को हुई मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस के साथ लोगों ंकी धक्का-मुक्की हुई और हंगामा भी हो गया। लोगों में भजन गायक कन्हैया मित्तल के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। जिन लोगों पर आमंत्रण पत्र थे, उन्हें भी पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया। बैठने के पर्याप्त इंतजाम न होने पर लोगों में गुस्सा देखने को मिला।
मेला श्रीदाऊजी महाराज में हुई भजन संध्या में आयोजकों ने काफी संख्या में निमंत्रण पत्रों का वितरण कर दिया, लेकिन मेला पंडाल में लगीं कुर्सियां आनन-फानन में हाउसफुल हो गईं। स्थिति को देखते हुए निमंत्रण पत्र और पास लेकर पहुंचे कई लोगों को पुलिस ने अंदर दाखिल नहीं होने दिया।
इस दौरान पुलिस और इन लोगों के बीच खूब नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने कई बार लोगों को धकिया भी दिया। इसकी वजह से काफी लोग वहां से लौट आए। संवाद