फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत में पाइप डालने का विरोध करने पर अनुसूचित जाति की महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जुल्हापुर में खेत में पाइप डालकर पानी ले जाने का विरोध करने पर अनुसूचित जाति की महिला को बुरी तरह से पीटा। पीड़िता ने मामले को लेकर कोतवाली में सात नामजदों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है ।
गांव जुल्हापुर निवासी उषा देवी पत्नी भगत सिंह ने बताया कि गांव के ही दबंग युवक उसके खेत में पाइप डाल कर जबरदस्ती पानी ले जा रहे थे। जिसका मेरे पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनकी चीख पुकार सुनकर जब मैं व मेरा पुत्र आए तो उन्होंने हमारे साथ भी मारपीट दी। इसमें मैं और मेरे पति घायल हो गए। इसके बाद बाद नामजद आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें