फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समर्थ एप लॉग इन नहीं करने पर पांच शिक्षकों का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सासनी के पांच स्कूलों के शिक्षकों द्वारा सर्मथ एप लॉगिन न करने पर अब विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। तभी तो एबीएसए सासनी ने बीएसए को पत्र लिखकर संबंधित शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाए जाने की संस्तुति की है।
खंड शिक्षा अधिकारी सासनी ने पत्र जारी कर कहा है कि वेद प्रकाश सिंह स्पेशल एजूकेटर सासनी ने अपने पत्र में कहा है कि पांच विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बार-बार संपर्क करने के बाद भी समर्थ एप लॉग इन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित स्पेशल एजूकेटर द्वारा बार-बार व्यक्तिगत एवं दूरभाष से अवगत कराए जाने के बाद भी समर्थ एप का लॉग इन नहीं किया गया है। जोकि उक्त अध्यापकों की हठधर्मिता एवं अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति उदासीनता दर्शाता है। एबीएसए ने इन शिक्षकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने की संस्तुति सहित आख्या बीएसए को भेजी है। संवाद
इन पर होगी कार्रवाई
- नरवेश कुमार प्रधानाध्यापक संविलियन विद्यालय नगला पतुआ।
- विनोद कुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय चंदनपुर।
- शकुंतला देवी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय टौढ़।
- दिनेश कुमार गुप्ता प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय हडौली।
- मनोज कुमार परिहार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर।
ये है समर्थ एप का काम
फिजियोथेरेपिस्ट और स्पेशल एजूकेटर दिव्यांग बच्चों का पूरा विवरण समर्थ एप में फीड किया जाता है। ताकि इन बच्चों का सारा डाटा ऑनलाइन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें