फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गेटवे से भुगतान नहीं करने पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत सचिवालय में रखे कंप्यूटरों से विकास कार्यों में खर्च हुई धनराशि का भुगतान न करने के मामले में डीपीआरओ ने दो ग्राम पंचायत अधिकारियों की अस्थायी वेतन वृद्धि रोक दी हैं। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया हैं।
शासन स्तर से ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवनों को पंचायत सचिवालय के रुप में विकसित किया जा रहा है। पंचायत सचिवालयों में लगे कंप्यूटर के पंचायत गेटवे से भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायत गेटवे से किए जा रहे भुगतान की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा पाया गया कि ग्राम पंचायत डंडौली के ग्राम पंचायत अधिकारी शिव कुमार व ग्राम पंचायत खिजरपुर, मूड़ा नौजरपुर, भेंसमई, डंडेसरी व गुरेठा सुल्तानपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी हरिकेश यादव ने पंचायत गेटवे से भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस पर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें