हाथरस : मेडिकल स्टोर की बंद दुकान को सीज कर मुहर लगाते ड्रग इंस्पेक्टर व नायब तहसीलदार अजय संतोषी ?
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
आईजीआरएस पोर्टल पर अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालन की शिकायत मिलने पर औषधि निरीक्षक ने मंगलवार को दुकान का औचक निरीक्षण किया। इसकी भनक लगते ही साईं मेडिकल स्टोर के संचालक दुकान को बंद कर फरार हो गए। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत पर उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने नायाब तहसीलदार अजय संतोषी को मौकै पर भेजा था। जब र्साइं मेडिकल स्टोर के संचालक से बातचीत की तो उन्होंने कस्बा से बाहर होने की बात कहते हुए मौके पर आने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वीडियोग्राफी कर मेडिकल स्टोर को सीज कर नोटिस चस्पा कर दिया गया। संवाद