हाथरस : बैंडमिंटन प्रतियोगिता की प्रतिभागी खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते संत फ्रांसिस इं
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत शुक्रवार को बैडमिंटन डबल अंडर 19 व अंडर 14 मैच खेला गया। का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया।
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल अंडर 14 में प्रथम स्थान और बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और व दून पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इन विद्यालयों को मेडल देकर फादर सन्नी कोटूर ने शुभकामनाएं दीं।
बालिका वर्ग 19 में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, दून पब्लिक स्कूल द्वितीय व तीसरे स्थान पर राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर रहा। संवाद