फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: शहर के अंदर नहीं आ रहीं रोडवेज बसें, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Sat, 01 Oct 2022 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बसें आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के बाईपास पर ही यात्रियों को उतार रही हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हाथरस में बाईपास से होकर जाती रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसें एक बार फिर शहर के अंदर नहीं आ रहीं और आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के बाईपास पर ही यात्रियों को उतार रही हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। डिपो प्रशासन यात्रियों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसे लेकर यात्रियों में गुस्सा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्व में हाथरस और अलीगढ़ को छोड़कर अन्य डिपो की बसें बाईपास से गुजर रही थीं। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही थीं। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर एआरएम ने बाईपास के दोनों छोर पर दो-दो कर्मियों की तैनाती की। उनकी जिम्मेदारी थी कि इस मार्ग पर आने वाली रोडवेज की सभी बसों को शहर के अंदर होकर निकाला जाए। जो बस अंदर नहीं आती थी, उसके खिलाफ संबधित एआर एम द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। अधिकांश बसें शहर के अंदर से जाने लगी थीं। अब कर्मियों के बाईपास से हटने के बाद फिर से बसें बाईपास से गुजर रही हैं। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

यात्रियों की व्यथा
आगरा से हाथरस आने पर घर पहुंचना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि बसें बाईपास पर उतार रही हैं। इस कारण खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। पूर्व में कर्मियों की तैनाती से काफी राहत मिली थी। सभी बसें अंदर से गुजर रही थीं। -कपिल कौशिक, यात्री
विज्ञापन


मैं आगरा पढ़ने के लिए जाता हूं। आगरा से वापसी में बसें बाईपास पर उतार रही हैं। इस कारण घर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब दिवाली को लेकर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। -रमाकांत पचौरी, यात्री

आगरा-अलीगढ़ की दूरी तय करने में दिक्कत नहीं हो रही है। वापसी में हाथरस व अलीगढ़ को छोड़कर किसी अन्य डिपो की बस में बैठने पर बाईपास पर उतारा जा रहा है। इस कारण खासी परेशानी हो रही है। - दिनेशचंद्र वार्ष्णेय, यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें