फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिटी स्टेशन पर जल्द लगेगा आरओ प्लांट व कोच डिस्प्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को अब यह पता लगेगा कि कौन सा डिब्बा किस स्थान पर आएगा। इसके अलावा यात्रियों को आरओ का पानी मिलेगा। सांसद राजवीर दिलेर ने आरओ प्लांट लगवाने व कोच डिस्प्ले लगवाने के लिए रेलमंत्री से मुलाकात की है। आने वाले दिनों में यात्रियों को यह सुविधाएं मुहैया हो जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन है। इस स्टेशन से आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों के अलावा कई साप्ताहिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इतना बड़ा स्टेशन होने के बाद यहां कोच डिस्प्ले की सुविधा नहीं है। इस कारण यात्री ट्रेन आने पर आगे पीछे अपने कोच को तलाशने के लिए भागते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिटी स्टेशन पर इन दिनों पुरानी टंकी से पानी की आपूर्ति की जा रही है। कई यात्री उस पानी को पीना पसंद नहीं करते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सांसद राजवीर दिलेर ने रेलमंत्री से मुलाकात की। स्टेशन परिसर में आरओ प्लांट व कोच डिस्प्ले लगवाने की मांग की है। रेलमंत्री ने जल्द समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें