न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय लोकदल ने भी देर शाम को जिला पंचायत के चुनाव में अपने समर्थित कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें वार्ड नंबर 11 से संजय दिवाकर, वार्ड नंबर 12 से तारकेश्वरी देवी पत्नी उमेश दिवाकर, 13 से आशा वर्मा पत्नी रामनारायण वर्मा, 14 से राजकुमारी पत्नी नंद किशोर, 15 से शशि चौधरी पत्नी प्रदीप चौधरी, 16 से प्रदीप चौधरी, 17 से यर्थात चौधरी, 18 से उम्मेद सिंह व 19 से बच्चू सिंह को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है।