फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का लिया जायजा

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसस्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज दो में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत जिले की सात ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंध के लिए निर्धारित संरचनाओं पर एक साथ कार्य शुरू किया गया।जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने इन ग्राम पंचायतों के सचिव ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, अवर अभियंता एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से स्थल चयन, सामग्री व राज मिस्त्री की उपलब्धता आदि तैयारियों का जायजा जूम एप के माध्यम से लिया। दूसरी ओर विकास भवन स्थित वार रूम से वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य के शुभारंभ का अनुश्रवण किया गया। इस मौके पर छह कंपोस्ट पिट, आठ सोख पिट, 20 प्लास्टिक बैंक, 30 कचरा पात्र, डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन के लिए सात ई-रिक्शा, तीन कचरा प्रबंधन केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज दो में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत जिले की सात ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंध के लिए निर्धारित संरचनाओं पर एक साथ कार्य शुरू किया गया।
जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने इन ग्राम पंचायतों के सचिव ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, अवर अभियंता एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से स्थल चयन, सामग्री व राज मिस्त्री की उपलब्धता आदि तैयारियों का जायजा जूम एप के माध्यम से लिया। जिले की ग्राम पंचायत परसारा, बर्द्धवारी, रूहेरी, बसई बावस, बिसावर, मिढ़ावली एवं धाधऊ में ठोस ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए निर्धारित संरचनाओं पर एक साथ कार्य प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक नोडल अधिकारी को कार्यों की गुणवत्ता एवं मूल्यांकन के लिए नामित किया। दूसरी ओर विकास भवन स्थित वार रूम से वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य के शुभारंभ का अनुश्रवण किया गया। इस मौके पर छह कंपोस्ट पिट, आठ सोख पिट, 20 प्लास्टिक बैंक, 30 कचरा पात्र, डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन के लिए सात ई-रिक्शा, तीन कचरा प्रबंधन केंद्र का निर्माण कार्य शुरू किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें