फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत सहायक की नौकरी से तौबा, 40 ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने नौकरी से तौबा कर ली है। जिले के 40 पंचायत सहायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंचायतराज विभाग की ओर से रिक्त हुए पदों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, ताकि इनकी जगह नए पंचायत सहायकों की तैनाती की जा सके।
शासन की ओर से ग्रामीणों को राज्य सरकार की 243 सेवाओं का लाभ देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक- एक पंचायत सहायक की तैनाती की गई थी। इनके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का ऑनलाइन लाभ दिए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों को मिनी पंचायत सचिवालय के रूप में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन पंचायत भवनों में कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे और हाई स्पीड इंटरनेट आदि की व्यवस्था की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का मिनी सचिवालय के रूप में संचालन शुरू होने के साथ ही पंचायत सहायकों ने नौकरी से तौबा कर ली है।
विज्ञापन

जिले के 40 पंचायत सहायकों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। विभाग की ओर से पंचायत सहायकों के इस्तीफे से रिक्त हुए पदों की सूचना शासन को भी भेज दी गई है, जिससे इनकी जगह नए पंचायत सहायकाें की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो सके। दूसरी ओर पंचायत सहायकों के इस्तीफे की वजह ग्राम पंचायतों में स्थानीय राजनीति परिस्थितियों को भी माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें