फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 41 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए दिया प्रत्यावेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण सूची पर 100 से अधिक आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) दफ्तर में जमा हुई हैं। इनमें 38 वित्तविहीन और तीन सहायता विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने खुद के कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। वहीं आठ सहायता प्राप्त व एक राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय में सुविधा न होने का हवाला देते हुए उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर रखने की मांग की है। इन प्रत्यावेदनों पर जिला परीक्षा समिति 20 दिसंबर से पहले अंतिम निर्णय लेगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022-23 के लिए बोर्ड द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 89 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। इन केंद्रों पर 10वीं व 12वीं कक्षा के 51094 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के नामों पर 14 दिसंबर तक डीआईओएस दफ्तर परिसर में 100 से अधिक प्रत्यावेदन जमा कराए गए हैं। इनमें 38 वित्तविहीन कॉलेज और तीन सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने खुद के विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। नौ सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य ऐसे हैं, जो केंद्र निर्धारण की सूची में शामिल होते हुए भी परीक्षा केंद्र खुद के विद्यालय से हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको नहीं है परीक्षा केंद्र की चाह
- गोपाल आदर्श इंटर कॉलेज हाथरस जंक्शन।
- जीएसएएस कन्या इंटर कॉलेज मुरसान।
- गेंदा सिंह किसान इंटर कॉलेज नयावास लाखनूं।
- सुरेंद्र नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाथरस।
- जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरसान।
- गांधी इंटर कॉलेज मांगरू।
- श्री रोशनलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादाबाद।
- कैप्टन प्यारे लाल इंटर कॉलेज सादाबाद।
- राजकीय हाईस्कूल अरौठा।
केंद्र निर्धारण सूची को लेकर अंतिम तिथि तक 100 से अधिक प्रत्यावेदन आए हैं। इनमें 38 वित्तविहीन और तीन सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की गई है। नौ कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र हटाए जाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। इन प्रत्यावेदनों पर 20 दिसंबर से पहले निर्णय लिया जाएगा।
-रीतू गोयल, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें