फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फायरिंग प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

एटा रोड के गांव महमूदपुर अमृतपुर असदपुर में बुधवार की शाम रास्ते के विवाद में हुई फायरिंग मामले में पीड़ित ने तीन लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि फायरिंग में 25 वर्षीय युवक के पेट में गोली लगी थी।
मामले में सतीश चंद्र पुत्र रामजीलाल ने बताया कि बुधवार की शाम रजीत पुत्र सुरेश चंद्र, सुरेश चंद्र पुत्र बदन सिंह, अशोक पुत्र राजेंद्र सिंह पूर्व विवादित पुश्तैनी रास्ते पर ईंट रखकर उसे बंद कर रहे थे। मेरे भतीजे हेमंत ने उन्हें मना किया तो ये लोग गाली-गलौच करने लगे। जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में रंजीत ने तमंचा निकाल लिया और फायर कर दिया। एक गोली उसके भतीजे हेमंत के पेट में लगी और जख्मी होकर गिर गया। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें