फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नुक्कड़ नाटक से स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आरडी कन्या महाविद्यालय में आजादी के अमृतम होत्सवऔर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के बैनर तले नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान, विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई।
सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. लीना चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना सिंह, रेंजर प्रभारी डॉ. अंजू आर्य, डॉ. मधु, रंजना प्रकाश, नाहिद, अमृता सिंह उपस्थित रहे। बागला डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने की और संचालन प्रभारी आजादी का अमृत महोत्सव डॉ. देवदत्त सिंह ने किया।
विज्ञापन

यहां स्वतंत्रता सप्ताह के तहत स्लोगन, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं कराई गई। तिरंगे के सफर पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। पौधरोपण और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। प्रयोगशालाओं, पार्कों, कक्षों और पुस्तकालय का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किया गया।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभिन्न त्रासदियों से संबंधित तत्कालीन त्रासदियों के चित्र, समाचार पत्रों की कटिंग आदि की प्रदर्शनी लगाकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया और राष्ट्रभक्ति पर आधारित ‘ओज का कवि सम्मेलन’ आयोजित किया गया। घर-घर में झंडा फहराते हुए ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्रतियोगिता हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें