न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब लाल श्रेणी व सैन श्रेणी के बच्चों का चयन किया जाएगा। इस श्रेणी में उन बच्चों का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र के सापेक्ष वजन कम है।
सैन श्रेणी में उन बच्चों को सूचीबद्ध किया जाएगा, जिनका वजन लंबाई के सापेक्ष कम है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विगत में संभव अभियान के तहत लाल श्रेणी व सैन श्रेणी के बच्चों का चयन किया था।
अब इन बच्चों का फिर से वजन किया जाएगा। इन बच्चों में बढ़े वजन व घटे वजन की भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस आधार पर बच्चों के परिजनों को जानकारी दी जाएगी। संवाद