फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस को जिला बनवाने में रही रामवीर की अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का इस जिले के सृजन में अहम योगदान रहा। जिले के सृजन के लिए उन्होंने अपनी कुर्सी भी दांव पर लगा दी। हाथरस को जिला बनवाने का उन्हें राजनीतिक लाभ भी मिला।
रामवीर वर्ष 1996 में जब पहली बार चुनाव लड़े तो उस समय हाथरस को जिला बनाने की मांग काफी मुखर थी। उन्होंने तब लोगों ने वादा किया था कि यदि बसपा की सरकार बनी तो वह हाथरस को जिला बनवा देंगे। रामवीर उपाध्याय चुनाव जीतने के बाद सरकार में मंत्री बन भी गए, लेकिन बसपा-भाजपा गठबंधन की इस सरकार में तब भाजपा के एक बड़े नेता अपने विधानसभा क्षेत्र को जिला बनवाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में रामवीर उपाध्याय ने अपनी कुर्सी तक दांव पर लगा दी और उपाध्याय ने हाथरस को तीन मई 1997 को जिला बनवाया। हालांकि तब इस जिले का नाम महामायानगर रखा गया। बाद में इसका नाम फिर हाथरस के रूप में परिवर्तित हुआ। इससे उनकी राजनीति चमकी और जिले के लोगों का भरोसा उन्होंने जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें