फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गणेश शोभायात्रा के साथ हुआ रामलीला का श्रीगणेश

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जवाहर बाजार स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव का विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। रमणरेती धाम के प्रख्यात संत स्वरूपानंद जी महाराज अधिकारी जी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री रामलीला समिति अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जीतू गौतम सभासद, धर्मेंद्र गौतम, अनिल पाराशर डब्बू, प्रेम प्रकाश उर्फ लाला गौतम, राजकुमार उर्फ कालू चौधरी, महामंत्री अंकुश गौड़, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, राजेद्र पाराशर, सुरेंद्र पाराशर, अंकित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाथरस : रामलीला महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व कस्बे में बैंडबाजों के साथ निकली गणेश यात्रा। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जवाहर बाजार स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव का विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर गणेश यात्रा निकाली गई। आचार्य पंडित गोविंद गोपाल शर्मा ने गणेश पूजन कराया। गणेश वंदना हुई और प्रसाद बांटा गया।
जवाहर बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में विधिवत गणेश पूजन हुआ। रमणरेती धाम के प्रख्यात संत स्वरूपानंद जी महाराज अधिकारी जी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पहले गणेश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बैंड बाजों की धुन पर भक्त थिरकते रहे और प्रभु राम की जय जयकार होती रही। 25 सितंबर को राम बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्री रामलीला समिति अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जीतू गौतम सभासद, धर्मेंद्र गौतम, अनिल पाराशर डब्बू, प्रेम प्रकाश उर्फ लाला गौतम, राजकुमार उर्फ कालू चौधरी, महामंत्री अंकुश गौड़, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, राजेद्र पाराशर, सुरेंद्र पाराशर, अंकित त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र पाराशर एडवोकेट ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें