फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रैली निकालकर जगाई एड्स की रोकथाम की अलख

विज्ञापन
हाथरस : विश्व एड्स दिवस के मौके पर निकाली गई जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ। सं? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के मौके पर एड्स से बचाव के प्रसार एवं प्रचार के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह की अध्यक्षता एवं डॉ. प्रवीण कुमार भारती, जिला क्षय रोग अधिकारी के दिशा-निर्देशन में सीएमओ कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। तदुपरांत दोपहर को प्रेमरघु पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में गोष्ठी का आयोजन हुुआ।
इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम समानता रही, जिसकी मूल प्रेरणा ‘एचआईवी संक्रमित लोगों से भेदभाव न करते हुए उन्हें समान अवसर और बराबरी दिया जाना है’ रही। डॉ. भारती ने सभी को एचआईवी एड्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई एचआईवी ग्रसित महिला अपने बच्चे को दूध पिलाती है तो उस महिला का संक्रमण उसके बच्चे को होने का कोई खतरा नहीं है। यह जानलेवा बीमारी है, जिसकी संपूर्ण जानकारी ही उसका बचाव है। डॉ. भारती घोरे ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं समाज के प्रतिष्ठित गण्यमान्य व्यक्तियों से अपील की कि वह एचआईवी के विषय में समाज के अधिक से अधिक व्यक्तियों को जानकारी प्रदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में भी अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि आईसीटीसी, जिला चिकित्सालय में 6039 जांच हुईं, जिसमें 47 पॉजिटिव पाए गए। सीएचसी सादाबाद में 5238 में से नौ पॉजिटिव, जिला महिला चिकित्सालय में 6348 में 19 पॉजिटिव, 75 एचआईवी संक्रमित मरीजों एआरटी उपचार प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2022 में टीबी के 3390 के सापेक्ष 3308 मरीजों की एचआईवी जांच कराई गई, जिसमें से 21 मरीज धनात्मक पाए गए।
विज्ञापन

जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बैनर पर अपने हस्ताक्षर भी किए। अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीन कुमार भारती ने जागरूकता रैली में उपस्थित सेठ हरचरन दास गर्ल्स कन्या कॉलेज की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं, छात्राओं एवं संगोष्ठी में उपस्थित प्रेमरघु पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक, एनटीईपी, आईसीटीसी, पीपीटीसीटी, एसटीआई, आहना ग्रुप, एसएसके ग्रुप के समस्त कर्मचारियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें