न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बारिश ने जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम भी रोक दिया है। कई सड़कों पर गड्ढों में जलभराव होने से कार्यदायी संस्थाओं को उन पर काम कराने में मुश्किल हो रही है। जाहि है कि लोगों को अभी कुछ दिन और दिक्कतों से जूझना पड़ेगा।
नये वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ जिले में कोई नई सड़क के निर्माण के लिए बजट नहीं मिला है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने चार दर्जन से अधिक सड़कों के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। इन कार्यों को भी अभी हरी झंडी नहीं मिली है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू किया गया था। जिले में करीब 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। अब लगातार हो रही बारिश के चलते गड्ढामुक्ति का काम रुक गया है। कार्यदायी संस्था बारिश थमने का इंतजार कर रही हैं। संवाद