फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज, पांच घंटे तक ठप रही आपूर्ति

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबुधवार की रात से हो रही निर्बाध बारिश से शहर से देहात तक बिजली सिस्टम भी लड़खड़ा गया है। शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। विभागीय कर्मी लाइनों को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बुधवार की रात से हो रही निर्बाध बारिश से शहर से देहात तक बिजली सिस्टम भी लड़खड़ा गया है। लाइनों में फॉल्ट होने से लोगों को चार से पांच घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। इस कारण लोगों को दिक्कतें हुई। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे। बिजली अधिकारियों को फोन घनघनाते रहे।
शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण दो से तीन घंटे बिजली गुल रही। कई स्थानों पर लोहे के खंभों व ट्रांसफॉर्मरों की जाली में करंट दौड़ गया। स्थानीय लोगों ने सूचना देकर बिजली को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात के सलेमपुर, सोखना, मुरसान, चंदपा, ऊघई, मुरसान आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में भी फॉल्ट हो गए। इस कारण कई घंटे तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। विभागीय कर्मी लाइनों को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू करने में जुटे रहे। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि लाइनों में जो फॉल्ट हुए थे, उन्हें दूर करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें