न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल मार्ग पर स्लीपर बदलवाने का काम किया जा रहा है। इसके चलते छह जनवरी की रात्रि आठ बजे से सात जनवरी की रात्रि आठ बजे तक शहर के सासनी गेट चौराहे से बागला कॉलेज रोड स्थित रेलवे फाटक बंद रहेगा। इससे इस मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध रहेगा।
यह रेलवे फाटक शहर के बीचोंबीच में है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होगी और एक से दूसरे छोर तक पहुंचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ आलोक कुमार ने इस सिलसिले में डीएम व एसपी को पत्र लिखकर सड़क पर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए इस समपार पर पुलिस बल भेजने की मांग की है। संवाद