फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत में चर रहीं दो बकरियों को निगल गया अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी एक व्यक्ति खेतों में बकरी चराने गया था। उसकी दो बकरी अचानक लापता हो गईं। तलाश शुरू की गई तो वहां एक अजगर दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक यह अजगर दोनों बकरियों को निगल चुका था। सूचना के बाद चंदपा पुलिस व वन विभाग की टीम आ गई। वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई।
आगरा रोड स्थित गांव मीतई निवासी रामस्वरूप के बच्चे बुधवार की दोपहर को गांव के पास ही बाजरा के खेत के पास अपनी बकरियों को चरा रहे थे। इस बीच उनमें से दो बकरी अचानक लापता हो गईं। बकरियों को इधर-उधर तलाश किया गया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बाजरा के खेत के अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि वह
विज्ञापन
विज्ञापन

ां काफी बड़ा अजगर मौजूद था और वह दोनों बकरियों को निगल चुका था। इसका शोर सुनकर गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। चंदपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। काफी देर की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया और फिर टीम उसे अपने साथ ले गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें