फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रिक्त पदों पर जल्द कराई जाए पदोन्नति

सार

ज्ञापन के माध्यम से संघ के अध्यक्ष जेके शर्मा ने कहा कि प्रदेश के किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न समस्याओं का क्रियान्वयन कृषि विभाग के कृषि प्राविधिकों द्वारा किया जाता है इसके बावजूद इनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। लेकिन विभाग में वर्ग-1 के 564 रिक्त पदों, वर्ग -2 के लगभग 800 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पदोन्नत प्राविधिकों में से 8 की तैनाती मनमाने ढंग से कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के नेतृत्व में अधीनस्थ कृषि तकनीकी सेवा संवर्ग की वेतन विसंगति, पदोन्नति एवं गत वर्ष पदोन्नत कार्मिकों की तैनाती आदि लंबित मांगों के निराकरण को लेकर कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर एक अक्तूबर से विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार या आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन के माध्यम से संघ के अध्यक्ष जेके शर्मा ने कहा कि प्रदेश के किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न समस्याओं का क्रियान्वयन कृषि विभाग के कृषि प्राविधिकों द्वारा किया जाता है इसके बावजूद इनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित करते हुए पदोन्नति के लिए सभी विभागाध्यक्षों को आदेश दिए हैं। लेकिन विभाग में वर्ग-1 के 564 रिक्त पदों, वर्ग -2 के लगभग 800 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पदोन्नत प्राविधिकों में से 8 की तैनाती मनमाने ढंग से कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें