फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों को धमकाने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

सार

एबीएसए की जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। शिकायत की जांच बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी, मुरसान से कराई। निलंबन अवधि में संजीव वर्मा को संविलियन विद्यालय फुसकरा से प्राथमिक विद्यालय बारमऊ सिकंदराराऊ में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय फुसकरा विकास खंड मुरसान के प्रधानाध्यापक पर शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों ने अभद्रता व मनमानी करने का आरोप लगाया था। एबीएसए की जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
शिकायत की जांच बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी, मुरसान से कराई। जिसमें संजीव कुमार वर्मा ने शिकायत के संबंध में कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। जिसमें आरोपों को सत्य मानते हुए खंड शिक्षा अधिकारी, मुरसान द्वारा संजीव वर्मा के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर बीएसए संदीप कुमार ने प्रधानाध्यापक संजीव वर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में संजीव वर्मा को संविलियन विद्यालय फुसकरा से प्राथमिक विद्यालय बारमऊ सिकंदराराऊ में संबद्ध किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें