फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन दिन में 2,500 के पार एहतियाती खुराक का आंकड़ा

विज्ञापन
हाथरस : सीएमओ दफ्तर में होता टीकाकरण। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोनारोधी एहतियाती खुराक लगाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, नगरीय स्वास्थ्य इकाई पर कोरोना की एहतियाती खुराक लगवाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुुंच रहे हैं। तीन दिन के टीकाकरण का आंकड़ा 2,500 के पार पहुंच गया है।
15 जुलाई से जिले में 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के महिला-पुरुषों को कोरोनारोधी तीसरा टीका लगाने का अभियान शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे यह अभियान रफ्तार पकड़ रहा है। 18 जुलाई तक चले इस अभियान में 2,500 से अधिक लोगों को एहतियाती खुराक लग चुकी है। जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे लोग तीसरी खुराक लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहली खुराक लेने वाले लोगों का आंकड़ा लक्ष्य के सापेक्ष 102.17 फीसदी, द्वितीय खुराक 94.12 और तीसरी खुराक लेने वालों का आंकड़ा 18.38 फीसदी तक पहुंच गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीके की दो शुरुआती खुराक लेने के बाद लगभग छह महीने में ‘एंटीबॉडी’ का स्तर कम होने लगता है। ऐसे में एहतियाती खुराक या बूस्टर डोज लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसे सभी को लगवा चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें